Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Feb, 2019 11:47 AM
भाजपा द्वारा लोगों के मन की बात को जानने के लिए शुरू हुई रथ यात्रा कठुआ में प्रवेश कर गई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
कठुआ : भाजपा द्वारा लोगों के मन की बात को जानने के लिए शुरू हुई रथ यात्रा कठुआ में प्रवेश कर गई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कंडी के कई इलाकों में पहुंची यात्रा का लोगों ने स्वागत करते हुए भाजपा के घोषणापत्र को लेकर अपने सुझाव भी पेटी में डाले। जिला कठुआ के प्रभारी शशि पाल शर्मा ने लोगों को इसका महत्व बताते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में रथ यात्रा पूरे देश में भ्रमण करेगी।
यात्रा एक तरह से लोगों की राय लेगी जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेगी। लोग बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं और सुझाव इस रथ पेटी में डाल सकते हैं। वहीं, यह यात्रा बाद में नगरी सहित अन्य कई इलाकों से होती हुई जिला मुख्यालय मुखर्जी चौक पहुंची। यहां भी वक्ताओं ने लोगों को इस यात्रा का महत्व बताया। आगामी दो दिनों तक यह यात्रा जिला के पहाड़ी इलाकों में भी जाएगी।