ADR की रिपोर्ट में खुलासा: भाजपा सबसे धनी राष्ट्रीय पार्टी

Edited By shukdev,Updated: 10 Apr, 2018 06:18 PM

bjp s richest national party total income of rs 1 034 crore in 2016 17 adr

वर्ष 2016-17 में देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों ने कुल 1,559.17 करोड़ रुपए की आय घोषित की। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आय सबसे ज्यादा 1,034.27 करोड़ रुपए रही। एडीआर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली स्थित संगठन एसोसिएशन फार...

नई दिल्ली : वर्ष 2016-17 में देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों ने कुल 1,559.17 करोड़ रुपए की आय घोषित की। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आय सबसे ज्यादा 1,034.27 करोड़ रुपए रही। एडीआर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली स्थित संगठन एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफाम्र्स (एडीआर) ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा है, ‘ यह राशि वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय दलों द्वारा जुटाई गई कुल राशि का 66.34 प्रतिशत है।

’इस आय के लिहाज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) का दूसरा स्थान रहा है। कांग्रेस को आलोच्य वर्ष के दौरान राष्ट्रीय दलों को प्राप्त कुल राशि में से 225.36 करोड़ रुपए यानी 14.45 प्रतिशत राशि मिली है।
PunjabKesari
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई ) को इस दौरान सबसे कम 2.08 करोड़ रुपए यानी 0.13 प्रतिशत की आय हुई है। ये आंकड़े देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा दाखिल की गई आयकर रिटर्न से जुटाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों ने वर्ष के दौरान कुल 1,228.26 करोड़ रुपए का कुल व्यय घोषित किया है।

भाजपा, कांग्रेस ने अनुदान को बताया आया का प्रमुख स्रोत
भाजपा ने 2016-17 में सबसे ज्यादा 710.05 करोड़ रुपए का खर्च दिखाया है। जबकि कांग्रेस ने इस दौरान कुल 321.66 करोड़ रुपए का खर्च किया है जो कि उसकी वर्ष के दौरान हुई आय से 96.30 करोड़ रुपए ज्यादा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 2016-17 में कुल 173.58 करोड़ रुपए की आय हुई है जबकि उसका कुल व्यय 51.83 करोड़ रुपए रहा है। एक साल के अंतराल (2015-16 से 2016-17) के दौरान भाजपा की आय 81.18 प्रतिशत बढ़ी है।
PunjabKesari
इस दौरान भाजपा की आय 570.86 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,034.27 करोड़ रुपए हो गई। जबकि इस अवधि में कांग्रेस को मिलने वाली राशि 261.56 करोड़ रुपए से घटकर 225.36 करोड़ रुपए रह गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की आय पिछले दो वर्ष में 88.63 प्रतिशत बढ़कर 17.23 करोड़ रुपए हो गई। 2015-16 में पार्टी की कुल आय 9.14 करोड़ रुपए थी। भाजपा और कांग्रेस ने आय के अपने तीन मुख्य स्रोतों में से अनुदान , योगदान को प्रमुख स्रोत बताया है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!