भाजपा ने पूर्व विधायक गगन भगत को भेजा मानहानि का नोटिस

Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Dec, 2018 05:44 PM

bjp sent legal notice to ex mla gagan bhagat

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक गगन भगत को न सिर्फ पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है बल्कि अब उनके नाम पर मानहानि का नोटिस भी जारी किया है।

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक गगन भगत को न सिर्फ पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है बल्कि अब उनके नाम पर मानहानि का नोटिस भी जारी किया है।  आरोप है कि भगत ने पार्टी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पार्टी प्रधान व महासचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  गगन भगत आरएसपुरा से भाजपा के विधायक रहे हैं। उन्होंने बुधवार को पार्टी पर कई संगीन आरोप लगाए। भगत ने कहा कि पार्टी अब अगले चुनावों में एक-एक सीट को तरसेगी। पार्टी में जात-पात चलता है और जो लोगों के लिए बात करते हैं उन्हें बाहर का रास्ता  दिखा दिया जाता है।

भाजपा ने पार्टी प्रधान रविन्द्र राना और महासचिव आशोक कौल के खिलाफ गगन भगत द्वारा की गई अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर नोटिस दिया है। भगत को लीग्ल नोटिस भेजा गया है। गौरतलब है कि गगन भगत पर उनकी बीवी द्वारा चरित्रहीन होने के आरोप लगाए गए थे और उसके बाद पार्टी की आचार संहिता कमेटी ने गगन भगत को नोटिस भेजकर सफाई मांगी थी। उनसे कहा गया था कि अगर वह तीन महीने के अन्दर खुद को सही साबित नहीं कर पाए तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।
  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!