भाजपा ने नड्डा, प्रधान और जावड़ेकर को कर्नाटक में भेजा, क्या पलटेगी बाजी

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 May, 2018 06:01 PM

bjp sent nadda pradhan and javadekar to karnataka

भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना में स्पष्ट बहुमत से कुछ पीछे रहने के मद्देनजर सरकार बनाने की संभावनाओं पर काम करने के लिए पार्टी के तीन नेताओं जे.पी. नड्डा, धर्मेन्द्र प्रधान एवं प्रकाश जावड़ेकर को बेंगलुरु भेजने का फैसला किया है। भाजपा के...

नई दिल्ली: भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना में स्पष्ट बहुमत से कुछ पीछे रहने के मद्देनजर सरकार बनाने की संभावनाओं पर काम करने के लिए पार्टी के तीन नेताओं जे.पी. नड्डा, धर्मेन्द्र प्रधान एवं प्रकाश जावड़ेकर को बेंगलुरु भेजने का फैसला किया है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार ये तीनों नेता आज शाम तक बेंगलुरु पहुंच जाएंगे तथा सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत जुटाने का प्रयास करेंगे। उधर बेंगलुरु में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी बी.एस. येदियुरप्पा ने संकेत दिए कि बहुमत से दूर रहने के बावजूद सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है और भाजपा को स्वीकार किया है। लोग कांग्रेस मुक्त कर्नाटक की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन खारिज होने के बावजूद कांग्रेस पिछले दरवाजों से सत्ता पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रही है। लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में खुलासा नहीं किया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व से विचार-विमर्श करके भावी कदम उठाने के बारे में फैसला किया जाएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में समाचार लिखे जाने तक घोषित परिणामों एवं रुझानों के अनुसार भाजपा 104, कांग्रेस 78 , जनता दल (सेकुलर) 37 तथा बहुजन समाज पार्टी एवं कर्नाटक प्रज्ञावंत जनता पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। कांग्रेस के नेताओं ने सुबह से ही जनता दल सेकुलर के नेताओं से संपर्क बना रखा था।

दोपहर में रुझानों में भाजपा के बहुमत के लिए आवश्यक 112 सीटों से नीचे खिसकने पर कांग्रेस ने जनता दल सेकुलर को मुख्यमंत्री पद देने का ऐलान किया जिसके बाद पार्टी ने कांग्रेस के प्रस्ताव को स्वीकार करके शाम को राज्यपाल वजू भाई वाला से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश करने का ऐलान किया है। दिलचस्प बात यह होगी कि राज्यपाल किसके दावे को स्वीकार करते हैं, सबसे बड़े राजनीतिक दल को अथवा कांग्रेस एवं जनता दल सेकुलर के चुनाव पश्चात गठजोड़ को।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!