दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी, आदेश कुमार को मिली जिम्मेदारी

Edited By vasudha,Updated: 02 Jun, 2020 04:58 PM

bjp snatches delhi president post from manoj tiwari

पिछले कुछ दिनों से विवादों में रहे मनोज तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा झटका ​दे दिया है। पार्टी ने मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद से हटाकर आदेश कुमार गुप्ता को नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का...

नेशनल डेस्क: दिल्ली से सांसद और अभिनेता तिवारी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने मंगलवार को मनोज तिवारी को हटाकर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। पार्टी ने एक हफ्ते में दो प्रदेशाध्यक्ष को झटका दिया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल को अपनी नियुक्ति के साढ़े चार महीने के भीतर पद से इस्तीफा दिया गया था। 

PunjabKesari

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  वहीं पार्टी ने आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साई को छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान सौंपी। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 

PunjabKesari

तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी और उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था। साई मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद किसी भी मौजूदा सांसद को दोबारा टिकट नहीं देने का फैसला किया था। साई विक्रम उसेंडी का स्थान लेंगे। एक अन्य नियुक्ति में भाजपा ने एस तिकेंद्र सिंह को मणिपुर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

PunjabKesari

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से राजनीतिक गतिविधियों बंद होने और पूरा ध्यान लॉकडान की वजह से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने पर केंद्रित करने के बाद भाजपा में पहली बार संगठन स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है। इन नियुक्तियों से संकेत मिलता है कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में ढील देने के बाद काफी हद तक राजनीतिक गतिविधियां सामान्य अवस्था में आ रही हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!