शत्रुघ्न के BJP छोड़ने पर बेटी सोनाक्षी बोली, बहुत देर कर दी

Edited By Anil dev,Updated: 30 Mar, 2019 03:01 PM

bjp sonakshi sinha shatrughan sinha congress

अभिनेता-नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि उनके पिता को काफी पहले ही भाजपा से ‘‘अलग’’ हो जाना चाहिए था क्योंकि उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया जिसके वह हकदार थे।

मुंबई: अभिनेता-नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि उनके पिता को काफी पहले ही भाजपा से ‘‘अलग’’ हो जाना चाहिए था क्योंकि उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया जिसके वह हकदार थे। सोनाक्षी ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होना उनका अपना फैसला है और उनका भरोसा है कि उनके पिता पार्टी के साथ मिलकर अच्छा काम करेंगे।   कुछ ही दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।      

PunjabKesari

शत्रुघ्न ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह उनका चयन है। अगर आप किसी चीज से जुड़े हैं और वहां घट रही चीजों से आप खुश नहीं हैं तो आपको निश्चित रूप से उसे बदल देना चाहिए, जो उन्होंने किया। मुझे उम्मीद है कि अब कांग्रेस के साथ जुड़कर वह बहुत अच्छा काम कर पायेंगे और खुद को दबा हुआ महसूस नहीं करेंगे।’’ अभिनेत्री ने कहा कि अब समय आ गया था कि उनके पिता भाजपा छोड़ दें।      
PunjabKesari

शत्रुघ्न ने कहा, ‘‘एक वरिष्ठ नेता होने, अनुभवी होने, जयप्रकाश नारायण, अटल जी, एल के आडवाणी जी के जमाने से काम करने और शुरुआत से पार्टी का सदस्य होने के कारण मेरे पिता का पार्टी में काफी सम्मान था।’’ अभिनेत्री ने यहां ‘एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवाड्र्स’ से इतर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इन नेताओं को, इस पूरे समूह को वह सम्मान नहीं दिया गयाा, जिसके वे हकदार थे। मुझे लगता है कि अब आगे बढऩे का समय है।’’     

PunjabKesari

6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे BJP के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा अब 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले थे। सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके आवास भी पहुंचे। राहुल गांधी से मुलाकात करने से पहले सिन्हा ने कहा कि सिचुएशन में बदलाव हुआ है लेकिन लोकेशन वही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सब ठीक है, कोई गड़बड़ नहीं है। गुरुवार को ही शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल होने वाले थे लेकिन कांग्रेस की दिल्ली में चल रही अहम बैठक के कारण उनकी यह ज्वाइनिंग टल गई। अब कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!