भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कांग्रेस एक परिवार से आगे नहीं सोच सकती

Edited By Yaspal,Updated: 14 Nov, 2018 06:29 PM

bjp targets a sham congress congress can not think beyond a family

भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह एक परिवार से आगे नहीं देख सकती और न ही देश में दूसरों के योगदान...

नई दिल्लीः  भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह एक परिवार से आगे नहीं देख सकती और न ही देश में दूसरों के योगदान को याद कर सकती है। इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू द्वारा तैयार किए गए संस्थागत ढांचों के कारण ही नरेंद्र मोदी जैसे चाय वाले भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यदि भारत में लोकतंत्र फल-फूल रहा है, तो यह संविधान के कारण है। बाबा साहब आंबेडकर की अध्यक्षता वाली संविधान सभा ने भारत में लोकतंत्र की नींव रखी। इस सभा में कई गणमान्य लोग भी थे। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस एक परिवार से आगे सोच ही नहीं सकती और इसे फिर से एक बार रेखांकित किया गया है।

PunjabKesari

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को नेहरू पर लिखी अपनी किताब के पुनर्विमोचन के मौके पर कहा था कि अगर आज एक चायवाला प्रधानमंत्री है तो यह इसलिए संभव हो सका, क्योंकि नेहरू ने देश की संस्थाओं को इस प्रकार आकार दिया कि आज आम भारतीय भी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने का सपना देख सकता है।

PunjabKesari

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस केवल एक ही परिवार के बारे में बात करती है और कभी भी महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल आदि का जिक्र नहीं करती। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ऐतिहासिक संदर्भों को एक परिवार तक सीमित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे 'उदार' प्रधानमंत्री हैं कि उन्होंने कई बार उल्लेख किया है कि देश के विकास में सभी प्रधानमंत्रियों का योगदान रहा था, जबकि कांग्रेस ने कभी भी पी वी नरसिंह राव का नाम नहीं लिया।

PunjabKesari

भाजपा नेता ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि सरकार नेहरू की विरासत को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा,"ऐसा नहीं है। हम उस परिसर में सभी प्रधानमंत्रियों के स्मारक बना रहे हैं, जहां नेहरू रहते थे। यह सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए है। यह कमजोर करना नहीं है। सभी प्रधानमंत्रियों ने इस देश के लिए योगदान दिया है। लेकिन यह एक परिवार से आगे है और यही कारण है कि कांग्रेस परेशान है।" सोनिया गांधी ने मंगलवार के कार्यक्रम में ही आरोप लगाया था कि मौजूदा समय में सरकार में बैठे लोगों द्वारा नेहरू की लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान वाली विरासत को कमतर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!