अभिनेताओं और क्रिकेटरों को चुनाव में उतारने की तैयारी, BJP काटेगी 90 प्रतिशत सांसदों का टिकट

Edited By Anil dev,Updated: 22 Sep, 2018 11:32 AM

bjp uttar pradesh tamil nadu madhuri dixit

जपा मिशन-2019 में सीट संख्या दुुरुस्त रखने के लिए कैडर और समर्पण की थ्यौरी को किनारे रखेगी। वह एक सूत्रीय एजेंडा जीत का अपनाएगी, जो जीत सकता है, उसे टिकट दिया जाय। इसमें सितारों के सितारे चमकने की संभावना है। इसके लिए  दिल्ली , चंडीगढ़ मुम्बई,...

नई दिल्ली(सुनील पाण्डेय): भाजपा मिशन-2019 में सीट संख्या दुुरुस्त रखने के लिए कैडर और समर्पण की थ्यौरी को किनारे रखेगी। वह एक सूत्रीय एजेंडा जीत का अपनाएगी, जो जीत सकता है, उसे टिकट दिया जाय। इसमें सितारों के सितारे चमकने की संभावना है। इसके लिए  दिल्ली , चंडीगढ़ मुम्बई, कर्नाटक, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु की कुछ सीटों पर फिल्म अभिनेताओं और क्रिकेटरों के चेहरे तय कर लिए गए हैं।  भाजपा सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में 90 फीसदी सांसदों की टिकट काटी जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक नए उम्मीदवार उतारे जाएंगे। नए चेहरों को मौका देने के पीछे कारण नकारात्मक माहौल को सकारात्मक  बनाना है। पार्टी जानती है कि मतदाता की नाराजगी पार्टी की बजाय जनप्रतिनिधि से ज्यादा होती है। यह प्रयोग वह दिल्ली के नगर-निगम चुनाव में कर चुकी है। भाजपा सूत्र बताते हैं कि इस बार पार्टी की तरफ से कई जाने-पहचाने चेहरे चुनाव मैदान में रहने वाले हैं। 

PunjabKesari

इसमें क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के सितारों का नाम सुर्खियों पर है। बताया जाता है कि क्रिकेटर गौतम गंभीर को दिल्ली से चुनाव लड़ाने की तैयारी है। माधुरी दीक्षित को भी मैदान में उतारने का मन बनाया गया है। पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में वर्तमान सांसद एवं अभिनेत्री किरण खेर की जगह क्रिकेटर कपिल देव को उतारा जा सकता है। चंडीगढ़ से सटे पंजाब में भी कुछ चमकते सितारे उतारे जा सकते हैं। इसके लिए कुछ सितारों को साधा जा रहा है।  मथुरा से वर्तमान सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी की जगह नया उम्मीदवार दिया जाएगा। इसी प्रकार दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी को बिहार के बक्सर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। ऐसी कवायद पार्टी के भीतर चल रही है। इसी प्रकार केरल के स्टार मोहनलाल को भी भाजपा अपने पाले में लाने का पूरा प्रयास कर रही है। मोहनलाल यदि भाजपा से लड़ते हैं तो केरल में पार्टी का खाता खुल जाएगा।

PunjabKesari

सूत्रों की मानें तो कर्नाटक तथा तमिलनाडु में भी भाजपा द्वारा अभिनेताओं पर डोरे डाले जा रहे हैं। इसके लिए रजनीकांत से पार्टी के एक वरिष्ठ नेता लगातार सम्पर्क में हैं। इसी प्रकार आंध्र प्रदेश में एनटी रामराव की बेटी पुंदेश्वरी को इस काम में लगाया गया है। भाजपा से नाराज चल रहे पटना साहिब के सांसद शत्रुघन सिन्हा के इस बार आम आदमी पार्टी की टिकट से नई दिल्ली से चुनाव लडऩे के कयास लगाए जा रहे हैं। यदि शत्रुघन सिन्हा नई दिल्ली से चुनाव लड़ते हैं तो उनके टक्कर के किसी चेहरे को मैदान में उतारा जाएगा। क्रिकेटर गौतम गंभीर को दक्षिण दिल्ली की सीट से लड़ाने की चर्चा है। वर्तमान में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन, सूत्रों पर यकीन करें तो 1 सांसद को छोड़कर बाकी सभी सांसदों का टिकट काटे जाने की तैयारी है। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!