गृह मंत्रालय ने बढ़ाई BJP उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की सुरक्षा, Y की जगह अब Z कैटेगरी की सुरक्षा

Edited By rajesh kumar,Updated: 24 Mar, 2021 07:47 PM

bjp vice president mukul roy gets z category security instead of y in bengal

बंगाल में बीजेपी उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को Y की जगह Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले मुकुल रॉय को केंद्र ने वाई प्लस सुरक्षा दी थी।

नेशनल डेस्क: गृह मंत्रालय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मुकुल रॉय की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। भाजपा नेता मुकुल राय का वीआईपी सुरक्षा कवर ‘जेड' श्रेणी का कर दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी। राय (66) को अभी तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘वाई प्लस' श्रेणी के तहत सुरक्षा मिली थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नादिया जिले में कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार राय की राज्य में ‘जेड' श्रेणी की सुरक्षा होगी।

उनकी सुरक्षा में 24 से 30 हथियारबंद कर्मी होंगे
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा इकाई को राय की सुरक्षा में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया है। अब उनकी सुरक्षा में 24 से 30 हथियारबंद कर्मी होंगे जो अलग-अलग पाली में काम करेंगे और चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ होंगे। साथ ही वे उनके आवास पर भी सुरक्षा मुहैया कराएंगे। राय नवंबर 2017 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और पहले वह केंद्रीय रेल मंत्री भी रह चुके हैं।

294 सीटों के लिए 8 चरणों में मतदान
बंगाल में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। बंगाल में 294 सीटों के लिए 8 चरणों में मतदान होंगे।बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक वोट डाले जाएंगे। बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण की 30 सीटों पर 1 अप्रैल को मतदान होगा। 

 


 

 

 

 

 


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!