Odd-even पर चालान कटवाने के बाद अब साइकिल से मनीष सिसोदिया के घर पराली लेकर पहुंचे विजय गोयल

Edited By Anil dev,Updated: 07 Nov, 2019 05:00 PM

bjp vijay goel manish sisodia arvind kejriwal

भाजपा सांसद विजय गोयल ने बृहस्पतिवार को पराली जलाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोयल एक साइकिल पर पराली रखकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पहुंचे और पंजाब में आप विधायकों पर पराली जलाने को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली: भाजपा सांसद विजय गोयल ने बृहस्पतिवार को पराली जलाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोयल एक साइकिल पर पराली रखकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पहुंचे और पंजाब में आप विधायकों पर पराली जलाने को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। गोयल ने यहां मथुरा रोड स्थित सिसोदिया के आवास के बाहर दिल्ली भाजपा नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, हम दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कुछ भी करने में असफल रहने और पराली जलाने के पीछे पंजाब में आप विधायकों की भूमिका के खिलाफ सिसोदिया के लिए पराली लेकर आये हैं। 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेता राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी के लिए पंजाब में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा, केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्य पाखंडी हैं। एक ओर वे दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए पराली जलाए जाने को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पंजाब में पार्टी के विधायक पराली जलाने के लिए उकसा रहे हैं और इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं।


इससे पहले सिसोदिया ने गोयल से यह पता करने को कहा था कि वायु प्रदूषण में पराली जलाने की भूमिका का क्या आंकड़ा है। गोयल के आरोपों को खारिज करते हुए सिसोदिया ने कहा कि भाजपा नेता पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए आंतरिक स्रोतों को जिम्मेदार ठहरा रहे थे लेकिन कम से कम वह अब स्वीकार कर रहे हैं कि इसके लिए पराली जलाया जाना जिम्मेदार है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!