दो छात्रों की हत्या के पीछे भाजपा का हाथ, लेना चाहती है राजनीतिक फायदा : ममता

Edited By shukdev,Updated: 26 Sep, 2018 05:44 PM

bjp wants to take away two students political advantage mamata

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर दिनाजपुर जिले में दो छात्रों की हत्या के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है और अब बंद का आह्वान कर पार्टी इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है। ममता ने 12 घंटे के बंद के दौरान...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर दिनाजपुर जिले में दो छात्रों की हत्या के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है और अब बंद का आह्वान कर पार्टी इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है। ममता ने 12 घंटे के बंद के दौरान भाजपा पर हिंसा फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और प्रदेश में सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने के ‘प्रयास को विफल’ करने के लिए प्रदेश के प्रशासन की सराहना भी की।

इटली में मिलान के सरकारी दौरे पर गई ममता ने इस बंद को पूरी तरह विफल करार दिया। भाजपा पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा, ‘उनलोगों (भाजपा) ने स्वयं ही दो छात्रों की हत्या की है और अब वह इसका राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में किसानों की आत्महत्या पर पार्टी ने चुप्पी क्यों साध रखी है। उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर में मारे जा रहे लोगों के बारे में वह चुप क्यों हैं।’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!