शिवसेना से गठबंधन की कोशिश अंत तक करती रहेगी भाजपा: चंद्रकांत पाटिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jun, 2018 06:54 PM

bjp will continue the alliance with the shiv sena till the end patil

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि पार्टी शिवसेना से गठबंधन की कोशिश अंत तक’ करती रहेगी। पाटिल ने कहा कि यदि भाजपा और शिवसेना एक साथ रहीं तो विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी ‘कहीं नहीं’...

मुंबई : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि पार्टी शिवसेना से गठबंधन की कोशिश अंत तक’ करती रहेगी। पाटिल ने कहा कि यदि भाजपा और शिवसेना एक साथ रहीं तो विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी ‘कहीं नहीं’ रहेंगी।

गौरतलब है कि भाजपा और शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार में साझेदार हैं , लेकिन दोनों के बीच तकरार की खबरें अक्सर आती रहती हैं। शिवसेना ने अगला लोकसभा चुनाव अकेले लडऩे का फैसला किया है। भाजपा नेता ने बताया , ‘यदि दोनों लोकसभा उप - चुनावों , छह स्थानीय निकाय क्षेत्रों और चार शिक्षक / स्नातक क्षेत्रों के लिए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को देखें तो भाजपा और शिवसेना को अधिकतम वोट मिले हैं। कांग्रेस और एनसीपी को जबर्दस्त नुकसान हुआ है।’ उन्होंने कहा , ‘यदि हम दोनों साथ आ गए तो दोनों विपक्षी पार्टियां कहीं नहीं रहेंगी।’ हाल में पालघर लोकसभा सीट पर हुए उप - चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को हराया था जबकि कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।

विधान परिषद की कुछ सीटों पर हुए चुनावों में भाजपा ने लातूर - बीड - उस्मानाबाद स्थानीय निकाय सीटें और कोंकण स्नातक सीट एनसीपी से छीनी थी। परभणी - हिंगोली और नासिक स्थानीय निकाय सीटों पर शिवसेना ने एनसीपी को मात दी। पाटिल ने कहा , ‘हम शिवसेना से गठबंधन की कोशिश अंत तक करते रहेंगे। मतभेद सुलझाए जा सकते हैं। बहरहाल , यदि शिवसेना ने अकेले चुनाव लडऩे का अपना फैसला नहीं बदला तो भाजपा भी अपने दम पर लड़ेगी।’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!