Edited By Monika Jamwal,Updated: 03 Aug, 2019 02:57 PM
भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर की जनता से अपील की है कि घबराने की अवश्यकता नहीं है, स्थिति सामान्य है।
जम्मू : भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर की जनता से अपील की है कि घबराने की अवश्यकता नहीं है, स्थिति सामान्य है। पार्टी के राज्य प्रधान रविन्द्र रैना ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि आजादी के दिन भाजपा जम्मू कश्मीर के हर हिस्से में, हर पंचायत और हर कोने में तिरंगा फहराएगी। उन्होंने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है और इसे धूमधाम से मनाया जाएगा।
आर्टिकल 35ए पर रैैना ने कहा कि इसकी आड़ में सियासतदानों ने जम्मू कश्मीर को लूटा है और अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। भजपा प्रधान ने कहा कि जम्मू कश्मीर की आम जनता का हक धारा 370 और 35ए की बलि चढ़ा है और लोगों का खून चूसा जा रहा है। इस पर अब जो भी फैसला होगा वो देश के हित में होगा। उन्होंने अतिरिक्त बलों की तैनाती पर लोगों को नहीं घबराने को कहा। रैना ने कहा कि यह हमारे जवान हैं और हमारी सुरक्षा में तैनात हैं, घबराने की आवश्यकता नहीं है।