Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Jul, 2020 03:35 PM
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को एक भाजपा कार्यकर्ता का कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया।
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को एक भाजपा कार्यकर्ता का कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगरपालिका समिति वतरगाम के उपाध्यक्ष मेराजुद्दीन मल्ला का जिले के रफियाबाद इलाके के मरजीगुंड में कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। वह उस समय सोपोर जा रहे थे।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और भाजपा कार्यकर्ता की तलाश शुरु कर दी है। कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।