Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 06:57 PM
कश्मीर में एक बार फिर राजनीतिक कार्यकर्ता आतंकियों की रडार पर हैं। बीती रात आतंकियों ने शोपियां के नडपोरा से भाजपा के एक पार्टी कार्यकर्ता को अगवा कर लिया। पार्टी वर्कर की पहचान मोहम्मद मकबूल भट्ट पुत्र अली मोहम्मद भट्ट के रूप में हुई।
श्रीनगर: कश्मीर में एक बार फिर राजनीतिक कार्यकर्ता आतंकियों की रडार पर हैं। बीती रात आतंकियों ने शोपियां के नडपोरा से भाजपा के एक पार्टी कार्यकर्ता को अगवा कर लिया। पार्टी वर्कर की पहचान मोहम्मद मकबूल भट्ट पुत्र अली मोहम्मद भट्ट के रूप में हुई। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मोहम्मद मकबूल भट्ट उसे छोडऩे को कह रहा है और माफी मांग रहा है। वह कह रहा है कि वो पार्टी छोड़ देगा। उसे बाद में छोड़ दिया गया और चेतावनी दी गई कि वो भाजपा पार्टी को छोड़ दे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी आतंकियों ने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अगवा किया। भाजपा के जिला प्रधान को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था। पीडीपी कार्यकर्ताओं पर भी आतंकी हमले कर चुके हैं।