Edited By Monika Jamwal,Updated: 11 Nov, 2020 06:48 PM
रामगढ़ ब्लॉक में गांव खानपुर से दशमेश नगर तक सडक़ की ब्लैक टॉपिंग का काम आज शुरू हो गया। भाजयुमो नेता एवं स्थानीय पंच नैंसी चौधरी की देखरेख में यह काम शुरू हुआ।
साम्बा: रामगढ़ ब्लॉक में गांव खानपुर से दशमेश नगर तक सडक़ की ब्लैक टॉपिंग का काम आज शुरू हो गया। भाजयुमो नेता एवं स्थानीय पंच नैंसी चौधरी की देखरेख में यह काम शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि खानपुर से दशमेश नगर तक सडक़ का काफी बुरा हाल था। जिसके बाद लोगो ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गंगा से मुलाकात करके इस सडक़ को पक्का करने की मांग की थी। गंगा ने लोगों को आश्वासन दिया था कि जल्द इस सडक़ पर तारकोल डालने का काम शुरू हो जाएगा। वहीं लॉकडाउन के कारण काम में थोड़ी देर जरूरी लगी लेकिन आज कच्ची सडक़ को पक्का करने के किए सडक़ पर तारकोल डालने का काम शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पहले भी कई सरकारें आयी लेकिन किसी ने भी इस तरह ध्यान नहीं दिया। लेकिन हम सभी स्थानीय निवासी पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा का शुक्रिया अदा करते है, जिन्होंने लोग की परेशानी को समझा और लोगो को परेशानी से निजात दिलाई। लोगों ने पूरी पंचायत की तरफ से पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा एवं पंच नैंसी चौधरी का शुक्रिया अदा किया। लोगों ने कहा कि उनको आज भी भाजपा पर भरोसा है, और सभी मिलके डीडीसी चुनाव में भाजपा उमीदवार को जिताएंगे।