Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 06:37 PM
ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में जयपुर का सोलह साल का किशोर पांचवी स्टेज पार करने के लिए घर छोड़ कर मुंबई पहुंच गया लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे सकुशल परिजनों के.
जयपुर: ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में जयपुर का सोलह साल का किशोर पांचवी स्टेज पार करने के लिए घर छोड़ कर मुंबई पहुंच गया लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। करणी विहार थानाधिकारी महावीर सिंह ने आज बताया कि 10वीं कक्षा में पढऩे वाला किशोर काफी दिनों से ब्लू व्हेल खेल रहा था। घरवालों को इसकी भनक लगने पर उन्होंने उससे मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद 10वीं कक्षा में पढऩे वाला किशोरी गायब हो गया था, जो ब्लू व्हेल गेम के अतिंम टास्क को पूरा करने के लिए मुंबई तक पहुंच गया। पुलिस ने उसके मोबाइल को ट्रेस करना शुरू किया तो वह मुंबई में मिला। पुलिस ने मुंबई के चर्च गेट रेलवे स्टेशन से उसे पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने उससे चाकू भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक यह चाकू उसने टास्क की लास्ट स्टेज को पूरा करने के लिए आत्महत्या करने के लिए खरीदा था।