BMC ने फडणवीस के घर को डिफाल्टर घोषित किया, CM ने नहीं चुकाया पानी का बिल

Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Jun, 2019 11:18 AM

bmc announces fadnavis house as defaulter

बॉम्बे नगरपालिका (BMC) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार फडणवीस ने अपने घर का करीब साढ़े सात लाख रुपए (कुल 7,44,981) का पानी का बिल नहीं चुकाया है

मुंबई: बॉम्बे नगरपालिका (BMC) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार फडणवीस ने अपने घर का करीब साढ़े सात लाख रुपए (कुल 7,44,981) का पानी का बिल नहीं चुकाया है, जिस कारण से उनके घर को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया है। सिर्फ मुख्यमंत्री फडणवीस ही नहीं बल्कि राज्य सरकार में कुल 18 मंत्रियों को BMC ने डिफाल्टर घोषित किया है।
PunjabKesari
एक आरटीआई के चलते यह मामला सामने आया है जिसमें पता लगा है कि महाराष्ट्र में बने सरकारी आवासों यानी मंत्रियों और कई नेताओं के आवास पर ही BMC का करीब 8 करोड़ रुपए का बकाया है। आरटीआई में जो लिस्ट सामने आई है उसमें सबसे ऊपर नाम राज्य के मुख्यमंत्री का है। फडणवीस के अलावा पंकजा मुंडे, एकनाथ शिंदे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े जैसे कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि बॉम्बे नगरपालिका पर शिवसेना और भाजपा का ही कब्जा है, ऐसे में मंत्रियों का बिल न चुकाना कोई हैरानी वाली बात नहीं है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!