BMC चुनाव: संजय निरुपम ने ली कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी, इस्तीफे की पेशकश

Edited By ,Updated: 23 Feb, 2017 03:02 PM

bmc election sanjay nirupam resignation

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में कांग्रेसों को करारी हार का सामना करना पड़ा।चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता संजय निरूपम ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है।

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में कांग्रेसों को करारी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता संजय निरूपम ने अपने पद से आज इस्तीफा देने की पेशकश की है। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी भेजी है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। पिछले चुनाव में कांग्रेस 52 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी रही थी लेकिन इस बार ये जगह भाजपा को मिली है।
 

पार्टी के नेता और पूर्व सीएम नारायण राणे ने हार का ठीकरा संजय निरुपम के सिर फोड़ा। वहीं मुंबई में कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी ट्वीट कर हार स्वीकार की है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि चुनाव में निरुपम और वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत, जिन्हें उम्मीदवारों के चयन को लेकर चुनावी अभियान से बाहर कर दिया गया, के बीच मतभेदों के चलते पार्टी की कोशिशों की कमतर आंका गया है। मिलिंद देवड़ा ने कहा, शिवसेना और भाजपा को बधाई, उम्मीद है मुंबई के अगले पांच साल पिछले दो दशकों से बेहतर होंगे।
 

वहीं निरुपम की अगुवाई में पार्टी का चुनाव अभियान शुरुआत से विवादों में रहा था। सीनियर पार्टी नेता गुरदास कामत और निरुपम के समर्थकों के बीच कई बार टकराव के हालात पैदा हुए थे। कामत और राणे दोनों ने खुद को प्रचार से अलग कर लिया था। दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके निरुपम को 2015 में कांग्रेस ने मुंबई की कमान सौंपी थी। वो 2014 के आम चुनाव में भाजपा  के गोपाल शेट्टी से हार गए थे।

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!