बॉडी बनाने के चक्कर में गवाएं कूल्हे, अब खड़ा होना भी मुश्किल

Edited By Anil dev,Updated: 20 Jul, 2019 12:28 PM

body delhi doctor

आमतौर पर लड़कों में बॉडी बनाने का भूत सवार रहता है और इसे बनाने के लिए वह हर तरह की कोशिश करते हैं, यहां तक की वह गल्त तरीके अपनाने से भी पीछे नहीं हटते, लेकिन कई बार यहीं गलत तरीके उनकी जान के दुश्मन बन जाते हैं।

नई दिल्ली: आमतौर पर लड़कों में बॉडी बनाने का भूत सवार रहता है और इसे बनाने के लिए वह हर तरह की कोशिश करते हैं, यहां तक की वह गल्त तरीके अपनाने से भी पीछे नहीं हटते, लेकिन कई बार यहीं गलत तरीके उनकी जान के दुश्मन बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली में रहने वाले एक शख्स के साथ जिसे बॉडी बनाने के लिए पाउडर का इस्तेमाल करना इतना भारी पड़ा कि उसके दोनों कूल्हे ही गल गए। शख्स को अब एम्स में भर्ती कराना पड़ा है, जहां पर उसके दोनों कूल्हे बदलने पड़ेंगे। 

छह महीने तक किया पाउडर का सेवन
जानकारी मुताबिक दिल्ली में रहने वाला 32 वर्षीय एक शख्स ग्रेटर कैलाश स्थित एक सोसायटी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। बेहतर नौकरी के लिए उसे अच्छी बॉडी की जरूरत थी। इसके लिए उसने एक जिम में अपना नाम रजिस्टर कराया। जिम करने के दौरान उसे सलाह दी गई कि वह अगर पाउडर का इस्तेमाल करे तो उसे जल्दी फायदा दिखेगा। जिसके बाद शख्स ने जिम के साथ पाउडर भी लेना शुरू कर दिया। उसने लगातार छह महीने तक पाउडर का सेवन किया।

शख्स को रहने लगी थी कूल्हों में दर्द
इसी दौरान उसे कूल्हों में दर्द की शिकायत रहने लगी। उसने डॉक्टर को बताया कि वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हुए ज्यादा समय तक खड़ा नहीं रह पाता है। बीमारी बढऩे पर जब वह एम्स पहुंचा तो डॉक्टरों तो उसे जिस बीमारी के बारे में बताया उसे जानकार पैरों तले जमीन निकल गई। डॉक्टरों ने उसे बताया कि एक्स-रे में पता चला है कि उसके कूल्हे पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। वे एवैस्कुलर नेकरोसिस से पीड़ित हो चुका है।  इस बीमारी की वजह से हड्डियां घिसने लगती हैं और अंतत: खत्म होने के कगार पर पहुंच जाती हैं। 

डॉक्टर भी रह गए थे हैरान
इतनी कम उम्र के युवक को इस हालत में देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्होंने पता लगाया कि मरीज को कभी चोट तो नहीं लगी या फिर उनके परिवार में किसी को इस तरह की बीमारी तो नहीं है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं था। हालांकि, जब मरीज ने बताया कि वे लंबे समय से शरीर बनाने के लिए बाजार में बिकने वाला पाउडर खा रहे हैं तो वे समझ गए कि माजरा क्या है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!