कश्मीर हिमस्खलन में लापता चौथे जवान का शव मिला, एक अभी भी लापता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 03:28 PM

body of 4th soldier recovered  1 still missing in  kashmir

नार्थ कश्मीर में हुए हिमस्खलन में लापता चौथे जवान का शव भी बुधवार को बरामद कर लिया गया। वहीं पांचवे जवान की तलाश दसवें दिन भी जारी है।

श्रीनगर: नार्थ कश्मीर में हुए हिमस्खलन में लापता चौथे जवान का शव भी बुधवार को बरामद कर लिया गया। वहीं पांचवे जवान की तलाश दसवें दिन भी जारी है। एक और जवान का शव मिलने से हिमस्खलन में दबने से मरने वाले जवानों की संख्या चार हो गई है। 11 दिसंबर को नार्थ कश्मीर के नौगाम सेक्टर में पेट्रोलिंग के दौरान दो जवान हिमस्खलन के चलते फिसल गए थे और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं था।


रक्ष मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि जवान का शव मिल गया है और उसके साथी की तलाश की जा रही है। मृतक जवान की पहचान सिपाही मूरथी एन के रूप में की गई है। इससे पहले तीन जवानों के शव गुरेज सेक्टर से बरामद किए गए थे। जवानों में से एक जम्मू के सांबा जिले का कौशल सिंह थी था। कौशल सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया गया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 14 जनवरी को गुरेज में हिमस्खलन के दौरान आर्मी पोस्ट दबने से 14 सैनिक मारे गए थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!