"उड़ता हुआ ताबूत" है बोइंग 737 विमान ! 83 बार हो चुका हादसों का शिकार, जानें Boeing का इतिहास

Edited By Tanuja,Updated: 13 Apr, 2022 02:23 PM

boeing 737 plane flying coffin is a victims of 83 accidents

बोइंग विमान 737 मैक्स एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग का उड़ता हुआ "ताबूत" कहलाने वाला...

इंटरनेशनल डेस्कः  भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक बड़े फैसले के बाद बोइंग विमान 737 मैक्स एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग का उड़ता हुआ "ताबूत" कहलाने वाला यह 737 मैक्स एयरक्राफ्ट विमान लगातार दुर्घटनाओं का शिकार होता रहा है। दुनिया भर में  बोइंग  737 सीरीज के 4,172 विमान उड़ रहे हैं और 83 बार हादसों के शिकार हो चुके हैं ।

 

Boeing 737 में कब-कब हुए हादसे ?

  • विमान हादसों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट AirSafe.com के मुताबिक, Boeing 737 से अब तक 83 हादसे हो चुके हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों ने जान गंवा चुके हैं।
  • चीन ने भी पिछले वर्ष 2 दिसंबर 2021 को बोइंग 737 को फिर से उड़ान भरने की इजाजत दी थी और इसके 3 माह बाद ही मार्च 2022 चीन में 133 यात्रियों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सभी यात्री मारे गए।
  • इस घटना से पहले जनवरी 2021 में  इंडोनेशिया की फ्लाइट SJ182 क्रैश हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 62 लोगों की मौत हो गई थी। 
  • इथियोपियन एयरलाइंस का विमान  10 मार्च 2019 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 157 यात्री मारे गए थे। उसके बाद से देश-दुनिया की सरकारों ने बोइंग 737 मैक्स विमानों पर पाबंदी लगा दी थी। 
  • इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 29 अक्टूबर, 2018 को एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। यहां लॉयन एयर का विमान जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही क्रैश हो गया।
  • इस विमान में क्रू समेत कुल 189 लोग सवार थे। हादसे में सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2013 में भी यहां पर एक बोइंग-737 विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में करीब 108 लोग मारे गए थे। 
  • आखिरी बार Boeing 737  इसी साल मार्च में चीन में क्रैश हुआ। इस हादसे में विमान में सवार सभी 133 लोग मारे गए।  

 

PunjabKesari

ये देश लगा चुके  बोइंग  737 पर बैन
 कई भयानक हादसों के बाद 19 देशों ने या तो मैक्स 8 विमानों पर पूरी तरह रोक लगा दी थी  या उसके प्रवेश पर रोक लगा दिया था।  इन देशों में अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, कैमैन आइलैंड्स, इथोपिया, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, मेक्सिको, मंगोलिया, मोरक्को, ओमान, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम के नाम शामिल हैं। 
  

भारत ने अगस्‍त 2021 में दोबारा उड़ान की दी अनुमति
बोइंग  737 मैक्स विमान को भारत में भी बैन कर दिया गया था। हालांकि, सॉफ्टवेयर अपडेशन के बाद पिछले साल अगस्‍त में दोबारा इसे उड़ान की अनुमति दे दी गई । भारत में इस एयरक्राफ्ट को 13 मार्च, 2019 में आने की इजाजत मिली थी और इसके तीन दिन बाद ही इथेपियन एयरलाइन का यह एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया जिसमें 157 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में मरने वाले लोगों में  चार भारतीय भी शामिल थे, इसके बाद भारत में इसकी उड़ानें बैन कर दी गई थीं।

PunjabKesari

ताजा मामले में भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्पाइसजेट के 90 पायलटों के बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ाने पर रोक लगा दी है। वजह है विमानन कंपनी स्‍पाइसजेट के पायलट बिना प्रॉपर ट्रेनिंग लिए ही विमान उड़ा रहे थे जिसके बाद DGCA ने सख्ती दिखाई और  पूरी ट्रेनिंग के बाद ही इस एयरक्राफ्ट को उड़ाने के निर्देश दिए ।

 

चीन के पिछले साल दिसंबर में बैन हटाते ही हो गया हादसा
चीन ने भी पिछले वर्ष 2 दिसंबर को बोइंग 737 को फिर से उड़ान भरने की इजाजत दी थी और इसके 3 माह बाद ही  चीन में 133 यात्रियों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सभी यात्री मारे गए।  चीन से एक साल पहले अमेरिका ने दिसंबर 2020 में बोइंग 737 मैक्स विमानों को उड़ान भरने की मंजूरी दी थी जबकि यूरोपीय संघ की रेग्युलेटरी बॉडी ने इसकी अनुमति जनवरी में दी थी। ब्राजील और कनाडा जैसे देश भी 737 मैक्स विमानों की उड़ानों को मंजूरी दे चुके हैं। भारत में भी विमानन कंपनी स्पाइसजेट के बेड़े में 13 बोइंग 737 मैक्स विमान हैं। कंपनी ने मार्च 2019 के बाद से किसी भी व्यावसायिक उड़ान का संचालन नहीं किया है। भारत के विमानन नियामक 'नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए)' ने लगभग ढाई साल के बाद 26 अगस्त 2021 को 737 मैक्स विमानों के वाणिज्यिक उड़ान संचालन पर से प्रतिबंध हटा लिया था।

 PunjabKesari
 

Boeing 737 का इतिहास  

  • किसी भी दूसरे विमानों की तुलना में Boeing 737 सबसे ज्यादा बिकने वाला विमान है। 
     
  • Boeing 737 ने पहली बार 9 अप्रैल 1967 को उड़ान भरी थी और फरवरी 1968 से इसका कमर्शियली इस्तेमाल किया जाने लगा। 
     
  • Boeing की वेबसाइट के मुताबिक, दुनियाभर में 737 सीरीज के 4,172 विमान उड़ रहे हैं।चीन के इस विमान हादसे में क्रैश Boeing 737 तीसरी पीढ़ी का विमान है, जिसका प्रोडक्शन 1997 से हो रहा है। 
     
  • इस सीरीज के आखिरी दो विमान चाइना ईस्टर्न को जनवरी 2020 में डिलीवर किए गए थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, Boeing 737-800 से 1.25 करोड़ उड़ान में से एक उड़ान हादसे का शिकार होती है।  
     

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!