Edited By Yaspal,Updated: 05 Jun, 2022 09:54 PM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, “सलमान को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक लेटर मिला, जिसमें सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की बात लिखी है
नेशनल डेस्कः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, “सलमान को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक लेटर मिला, जिसमें सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की बात लिखी है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि, अभी हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन पर एक साथ कई लोगों ने हमला कर करीब 25-30 गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में मूसेवाला की जान चली गई थी। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद से पंजाब के साथ पूरी सिंगिंग इंडस्ट्री शोक की लहर पसरी हुई है। सभी लोगों के मन में एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर मुसेवाला के हत्यारे कब पकड़े जाएंगे।