mahakumb

'प्लास्टिक जैसी स्माइल वाले लोगों के साथ नहीं रह सकता': विवेक ओबेरॉय का ऐश्वर्या पर कमेंट!

Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 Dec, 2024 09:37 AM

bollywood actor vivek oberoi vivek oberoi career vivek relationship

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक समय पर वो इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और हैंडसम एक्टर्स में गिने जाते थे। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने उनके करियर को गहरा झटका दिया। विवेक ने अपने रिलेशनशिप विवादों...

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक समय पर वो इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और हैंडसम एक्टर्स में गिने जाते थे। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने उनके करियर को गहरा झटका दिया। विवेक ने अपने रिलेशनशिप विवादों और सलमान खान से हुई भिड़ंत के चलते लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बनाई।

संघर्ष के दौर में विवेक का बदला नजरिया
हाल ही में एक पॉडकास्ट में विवेक ने अपने संघर्ष और लाइफ के अहम सबक साझा किए। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रिश्तों में आने वाली परेशानियों ने उन्हें आत्ममूल्य समझने में मदद की। विवेक ने कहा, "कई बार हम गलत रिश्तों में फंस जाते हैं, जहां लोग हमारी कदर नहीं करते। उस वक्त हमें लगता है कि शायद यही हमारी किस्मत है। लेकिन खुद की अहमियत पहचानना बेहद जरूरी है।" विवेक ने इशारों में एक्ट्रेस ऐश्वर्या संग अपने पुराने रिश्तों पर भी कमेंट किया। विवेक ने कहा, 'मैं शायद एक ऐसा इंसान बन जाता जो सिर्फ दिखावटी हो, दिखावटी जीवन जीता हो। मैं शायद एक प्लास्टिक ही बन जाता अगर प्लास्टिक जैसी स्माइल जैसे लोगों के साथ रहता। अब अगर लोग मुझे ट्रोल भी करते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता.. क्योंकि मुझे अपने जीवन का एक मतलब मिल गया है, मुझे मालूम है कि मेरे लिए क्या जरूरी है।'

बॉलीवुड से बिजनेस तक का सफर
विवेक ने फिल्मों से दूरी बनाने के बाद खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की राह चुनी। उन्होंने बिजनेस की शुरुआत की, जो आज उनकी सफलता का आधार है। उनकी नेटवर्थ अब 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

पुरानी बातों को पीछे छोड़ आगे बढ़े
अपने पुराने रिश्तों और विवादों पर इशारों में बात करते हुए विवेक ने कहा कि वो अब उन चीजों को पीछे छोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये मुश्किल वक्त उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा था, जिसने उन्हें आज एक मजबूत इंसान बनाया है।  
  

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!