केरलः तिरुवनंतपुरम में CPIM के हेड ऑफिस AKG सेंटर पर फेंके बम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Edited By Pardeep,Updated: 01 Jul, 2022 01:30 AM

bomb attack on cpim head office in kerala watch video

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में गुरुवार देर रात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बम फेंके गए हैं। जानकारी के मुताबिक बम से हमला रात करीब 11.30 बजे हुआ...

नेशनल डेस्कः केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में गुरुवार देर रात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बम फेंके गए हैं। जानकारी के मुताबिक बम से हमला रात करीब 11.30 बजे हुआ। बम धमाके के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पार्टी के कई नेता मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 

इस हमले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एकेजी सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार एक व्यक्ति मौके से दूर जाने से पहले गेट के पास कुछ फेंक रहा है। ये विस्फोटक एकेजी सेंटर के हॉल के ठीक सामने वाले गेट के पास गिर गया। थोड़ी देर के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। देर रात कार्यालय में बम फेंके जाने के बाद माकपा कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर जमा हो गए।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!