Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Jun, 2019 03:47 PM
12वीं कक्षा के छात्र की नीरू दरिया में डूबने से मौत हो गई। छात्र डोडा के नई डांगरी गांव के निकट बहने वाले दरिया में दोपहर को नहाने गया था।
भद्रवाह : 12वीं कक्षा के छात्र की नीरू दरिया में डूबने से मौत हो गई। छात्र डोडा के नई डांगरी गांव के निकट बहने वाले दरिया में दोपहर को नहाने गया था। उसकी पहचान 17 वर्षीय शौयब मलिक पुत्र फारूक अहमद मलिक के तौर पर हुई है। शौयब घाटी हायर सकेंडरी स्कूल का स्टूडेंट था।
जानकारी के अनुसार दरिया में और भी छात्र नहा रहे थे पर उनको बचा लिया गया। नीरू दरिया डोडा भद्रवाह मार्ग के निकट बहता है और डोडा से करीब नौ किलोमीटर दूर है। शौयब अपने दो दोस्तों के साथ गया हुआ था और दरिया की तेज धारा में बह गया।