सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड, मरने से पहले लिखा-'जीवन का अंतिम लक्ष्य मृत्यु'

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Jan, 2020 11:00 AM

boy preparing for civil service did suicide

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 24 साल के युवक ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी शक्ति कुमार के रूप में हुई है। शनिवार को लगभग 11 बजे कुमार...

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 24 साल के युवक ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी शक्ति कुमार के रूप में हुई है। शनिवार को लगभग 11 बजे कुमार के साथ रहने वाले अंकित ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई। पुलिस टीम ने युवक को फंदे से नीचे उतारा लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

PunjabKesari

पुलिस ने कमरे को कंगाला तो दीवारों पर कई तरह के नोट्स लिखे हुए थे। दीवारों पर लिखा हुआ था- 'जीवन का अंतिम लक्ष्य मृत्यु है'। साथ ही दीवार पर और नोट भी लिखे थे जैसे 'Standing alone is better than standing with people who don't value you.' इसके अलावा पुलिस कमरे से भगवत गीता भी मिली। जिसमें युवक ने सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था। इस नोट में एक लड़की का नाम लिखा हुआ था। शक्ति के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि लड़की के साथ उसका एकतरफा प्रेम संबंध था। वहीं शक्ति के हाथ में भी एक पेपर था जिसपर लिखा था I Love You.

 

सिविल सर्विस कर रहा था तैयारी
BSC की पढ़ाई करने के बाद शक्ति दिल्ली आ गया और यहां पर वह सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। शक्ति ने बुराड़ी इलाके में 2 कमरे का फ्लैट किराए पर लिया हुआ था। उसके बगल वाले कमरे में दो और लोग रहते थे। उसके दोस्तों ने बताया कि वह अकेला रहना पसंद करता था। उसके कमरे में अकेेलपन को लेकर कई बातें लिखी हुई थीं। पुलिस ने कहा कि उनके परिवार को सूचित किया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!