लड़का लड़की लेकर भागा, पंचायत ने बंद किया गांव का रास्ता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 03:00 PM

boy ran away with girl  panchayat stopped the way to the village

वैशाली जिले के धरमपुर में गांव के रास्तों को जेसीबी मशीन से खोदकर बंद कर दिया गया। कथित तौर पर यह फरमान सुनाने वाली पंचायत लड़का और लड़की के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग से नाराज थी। लड़का लड़की को भगा कर ले गया जिसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ा,...

पटना: वैशाली जिले के धरमपुर में गांव के रास्तों को जेसीबी मशीन से खोदकर बंद कर दिया गया। कथित तौर पर यह फरमान सुनाने वाली पंचायत लड़का और लड़की के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग से नाराज थी। लड़का लड़की को भगा कर ले गया जिसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ा, कुछ लोगों के घरों में भी आग लगा दी गई है, जिससे बस्ती के लोग दहशत में हैं। जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खोदे जाने से लोगों का आना-जाना बंद है। दबंगों की का कहना है कि पंचायत के फैसले के आधार पर रास्ता बंद कर दिया है।

दरअसल, धरमपुर गांव की एक लड़की गांव के ही एक युवक के साथ गायब हो गई। लड़की अपने ननिहाल हाजीपुर से गायब हुई, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने हाजीपुर सदर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया। इस मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई। जिसके बाद युवक का परिवार गांव छोड़कर कहीं और चला गया। कथित तौर पर पंचायत ने यह भी कहा कि जब तक लड़की वापस नहीं आती पूरे गांव का ही रास्ता बंद कर दिया जाए। गांव के ही व्यक्ति ने कहा कि मेरे गांव से एक लड़का-लड़की फरार हैं। वे इस गांव से भागे भी नहीं हैं, हाजीपुर से भागे हैं। अब इसे लेकर समूचे गांव का ही रास्ता बंद कर दिया गया है। हमें न लड़की से मतलब है और न लड़के से तो फिर हमारे घर में आग क्यों लगाई गई।

वैशाली के एसपी राकेश कुमार ने बताया की प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव हुआ और रास्ता बंद किया गया है। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी और उन्होंने सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार श्रीवास्तव को मामले की जांच के लिए कहा है। मनोज कुमार बताते हैं कि प्रेम प्रसंग को लेकर दो लोगों के बीच विवाद है, जिसके चलते रास्ता अवरुद्ध करने के लिए मिट्टी को खोद दिया गया है। संज्ञान में बात आई है, जल्दी ही दोनों पक्षों को बिठाकर समाधान कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!