Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 02:21 PM
कई बार ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को परेशानी से बचाने के लिए खुद को परेशानी में डाल देते हैं।
नई दिल्लीः कई बार ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को परेशानी से बचाने के लिए खुद को परेशानी में डाल देते हैं। इन दिनों एक एेसे ही ब्वॉयफ्रेंड का कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा हैं, जिसे देखकर लोगाें की हंसी नहीं रूक रही। यह लड़का अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्तों के साथ घूमने जाता है। रास्ते में एक उन्हें एक बड़ा नाला पार करना हाेता है। बाकी सभी ताे अासानी से नाले की दूसरी तरफ चले जाते हैं, लेकिन लड़की रह जाती है। इस पर लड़का बाहुबली बनकर लड़की काे नाला पार कराने की काेशिश करता है।
वह खुद नाले में पुल की तरह लेट जाता है, ताकि लड़की उसके ऊपर से निकल जाए। उसका मकसद पूरा भी हाे जाता है और लड़की उस नाले काे पार भी कर लेती है। लेकिन बाद में लड़के का बुरा हाल हो जाता है। वह वहां से उठ नहीं पाता। लड़की और उसके दाेस्त उसे उठाने की काफी कोशिश करते हैं, परंतु बार-बार काेशिश के बाद भी लड़का पानी में गिर जाता है। यह देखकर उसके साथी भी हंसने लगते हैं। साेशल मीडिया पर लाेग इस वीडियाे पर खूब चुटकी ले रहे हैं।