बॉयफ्रेंड ने अपने बर्थडे के रिटर्न गिफ्ट में गर्लफ्रेंड को दी मौत, किसी दूसरे से अफेयर का था शक

Edited By Seema Sharma,Updated: 13 Jun, 2019 01:53 PM

boyfriend murdered to girlfriend

महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने अपने जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। दरअसल उसे शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे के साथ अफेयर है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवक फरार है।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने अपने जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। दरअसल उसे शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे के साथ अफेयर है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवक फरार है। गोंदिया की रहने वाली मृतक वीना पटेल (23) चंदनपुर में रह रही थी। वह 12वीं में पढ़ रही थी। इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड टेलिकम्युनिकेशन इंजिनियरिंग के छात्र किरन अशोक शिंदे (25) के साथ वना की अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक साथ बीपीओ के बैंक ऑफिस में काम करते थे ,इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई। पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले अशोक ने वीना से बात करनी बंद कर दी थी और अपना फोन भी बंद कर दिया था। इतना ही नहीं उसने नौकरी भी छोड़ दी थी।

अशोक से बात न होने पर वीना ने उनके कॉमन फ्रेंड प्रकाश बापू गुप्ता को फोन किया। इस पर प्रकाश ने अशोक के जन्मदिन पर दोनों के बीच सुलह कराने की और सबकुछ ठीक करने की बात कही। मंगलवार रात करीब 10 बजे प्रकाश ने वीना और अशोक को चंदननगर के एक वॉटर टैंक के पास बुलाया। अशोक ने जैसे ही वीना को देखा तो जेब में रखे चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता अशोक हमला करके मौके से भाग चुका था।

प्रकाश ने ही पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया और वीना को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीना के पेट और दाएं कंधे पर कई घाव हुए थे। डेप्युटी कमिश्नर अक्कानोरू प्रसाद ने बताया कि अशोक की तलाश जारी है। वहीं अशोक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर से कहकर निकला था कि यह उसका आखिरी जन्मदिन है। फिलहाल पुलिस हर जहग अशोक की तलाश कर रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!