कीर्ति और शौर्य चक्र से नवाजे गए सेना के वीर जवान, PM मोदी भी रहे कार्यक्रम में मौजूद

Edited By Seema Sharma,Updated: 14 Mar, 2019 04:29 PM

brave soldiers of the army who were honored with kirti and shaurya chakra

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदम्य साहस और असाधारण वीरता का परिचय देने वाले सेनाओं के रणबांकुरों तथा कर्तव्य के प्रति समर्पित सैन्यकर्मियों को गुरुवार यहां वीरता तथा विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदम्य साहस और असाधारण वीरता का परिचय देने वाले सेनाओं के रणबांकुरों तथा कर्तव्य के प्रति समर्पित सैन्यकर्मियों को गुरुवार यहां वीरता तथा विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया। कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में इन सैन्यकर्मियों को इनके शौर्य तथा सेवाओं के लिए पुरस्कार प्रदान किये। इनमें तीन कीर्ति चक्र और 15 शौर्य चक्र शामिल हैं। दो कीर्ति चक्र और एक शौर्य चक्र मातृभूमि के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले सैनिकों को मरणोपरांत दिया गया। राष्ट्रपति ने कर्तव्य के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए 15 परम विशिष्ट सेवा पदक, एक उत्तम युद्ध सेवा पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को 25 अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए।
PunjabKesari
राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही ब्रह्मपाल सिंह तथा कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार नैण, को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के हैड कांस्टेबल धनावड़े रविन्द्र को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया गया। इनके परिजनों ने ये पुरस्कार गृहण किए। जाट रेजिमेंट के मेजर तुशार गाबा को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। सेना के मेजर आदित्य कुमार को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। मेजर आदित्य ने जम्मू कश्मीर में एक जेसीओ पर घातक तरीके से पत्थरबाजी कर रहे स्थानीय लोगों पर फायरिंग का आदेश दे कर जेसीओ की जान बचायी थी।

PunjabKesari
जम्मू कश्मीर ने इसके लिए उनके खिलाफ मुकद्दमा चलाने की सिफारिश की थी। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने वालों में सीआरपीएफ के हैड कांस्ट्रेबल ए एस कृष्ण, कांस्टेबल के दिनेश राजा, कांस्टेबल पी कुमार, सेना के कैप्टन वी जे राजेश , कैप्टन क पी सिंह , गनर रंजीत सिंह , कैप्टन पी राजकुमार, नायब सुबेदार विजय कुमार यादव, मेजर पवन गौतम, इंजीनियर महेश एच एन, कैप्टन अभिनव चौधरी , लांस नायक अयूब अली, और मेजर अमित कुमार डिमरी शामिल हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!