शादी के दिन दुल्हन ने जींस-चोली में किया ऐसा डांस देखते रह गए लोग, वीडियो वायरल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 12:13 PM

bride bhangra in choli and jeans video viral

अपनी शादी का हर किसी को बड़ा शौक होता है। दूल्हा हो या दुल्हन दोनों ही अपनी शादी के हर फंक्शन को एन्जॉय करते हैं। इन दिनों वैसे भी ट्रेंड चल पड़ा है कि शादी में या उससे पहले दूल्हा-दुल्हन कुछ अलग जरूर करते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

नई दिल्ली: अपनी शादी का हर किसी को बड़ा शौक होता है। दूल्हा हो या दुल्हन दोनों ही अपनी शादी के हर फंक्शन को एन्जॉय करते हैं। इन दिनों वैसे भी ट्रेंड चल पड़ा है कि शादी में या उससे पहले दूल्हा-दुल्हन कुछ अलग जरूर करते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। दिल्ली के एक वेडिंग फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके सात उसने लिखा है कि 'आपने दुल्हन को डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन इनकी तरह नहीं!' फोटोग्राफर ने सच ही कहा है, कोई भी दुल्हन शायद ही इतने स्वैग के साथ डांस करे।

लड़की ने अपनी शादी से पहले चोली के साथ जीन्स, हाथ में मेहंदी और चूड़ा पहन डांस किया। सोशल मीडिया में आते ही यह डांस काफी धमाल मचा रहा है। दुल्हन का नाम रशिका यादव बताया गया है। रशिका ने पंजाबी सिंगर मनकीर्त ओलख के गाने पर भगड़ा, बेली डांस के साथ बॉलीवुड डांस का तड़का लगाया। इस वीडियो को चार लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खुद मनकीर्त ने भी अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!