Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Apr, 2021 02:42 PM
श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बुधवार को जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन होने से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक कर्मी की मौत हो गई।
श्रीनगर: श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बुधवार को जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन होने से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक कर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुलाम रसूल भट बीआरओ के Project Beacon पर वाहन चालक के रूप में काम कर रहा था और जोजिला के पास हिमस्खलन की चपेट में एक वाहन के आने से उसके चालक भट की मौत हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि भट का शव बर्फ के अंदर दब गया था और पुलिस तथा बीआरओ कर्मियों ने उसे बाहर निकाला।