Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 Jul, 2021 05:17 PM
ईद के मौके पर भारतीय सेना और पाकिस्तान सेना के जवानों ने सरहद पर एक दूसरे को मिठाईयां भेट की।
जम्मू: ईद के मौके पर भारतीय सेना और पाकिस्तान सेना के जवानों ने सरहद पर एक दूसरे को मिठाईयां भेट की। इस संदर्भ में बीएसएफ द्वारा जारी एक विज्ञपति में जानकारी दी गई।
बताया गया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर दोनों देाों के जवानों ने मिठाई देकर एक दूसरे को ईद की बधाईदी और शांति व सोहार्द की कामना की। हीरानगर, सांबा, रामगढ़, आरएसपुरा, परगावल और अरनिया सैक्टर की सीमाओं पर दोनों देशों के जवानों में ईद की मिठाई बंटी। फिलहाल सीमाएं शांत हैं और दोनों देशों के किसान भी सीमांत इलाकों में कृषि में व्यस्त हैं।