Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Sep, 2018 05:12 PM
आरएसपुरा सेक्टर में मंगलवार को सीमा सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया।
जम्मू: आरएसपुरा सेक्टर में मंगलवार को सीमा सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की थी जिसमें जवान घायल हो गया था और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा। हांलाकि भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार पाक ने कुछ पोस्टों को निशाना बनाकर संक्षिप्त फायरिंग की। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरी तरफ से हुई स्नाइपर की गोलीबारी में जवान घायल हो गया और वह सीमा पर तारबंदी के पास कहीं लापता था। बीएसएफ द्वारा जवान को तलाशने के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया और सीमा पार से जवान का शव बरामद किया गया।