Edited By vasudha,Updated: 15 Jan, 2019 04:19 PM
भारतीय थल सेना आज अपना 71वां आर्मी दिवस मना रही है। पूरा देश थल सेना के अदम्य साहस, उनकी वीरता, उसकी कुर्बानी को याद करता है। वहीं इस मौके पर एक बीएसएफ जवान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है...
नेशनल डेस्क: भारतीय थल सेना आज अपना 71वां आर्मी दिवस मना रही है। पूरा देश थल सेना के अदम्य साहस, उनकी वीरता, उसकी कुर्बानी को याद करता है। वहीं इस मौके पर एक बीएसएफ जवान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जवान की आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैंटीन में बैठा बीएसएफ जवान 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का गाना 'संदेशे आते हैं' गा रहा है। आस पास के लोग तालियां बजाकर उनका साथ दे रहे हैं। जवान की आवाज अपने साथियों का दर्द बयां कर रही है जिसे सुनते ही रोंगेते खड़े हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जवान की आवाज को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म बॉर्डर 1971 में हुई भारत और पाकिस्तान की जंग पर बनी थी। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे।