मुंबई में सातवें दिन भी बसों की हड़ताल जारी, लाखों लोग परेशान

Edited By shukdev,Updated: 14 Jan, 2019 06:21 PM

buses strike in mumbai on seventh day

महानगर मुंबई में बसों की हड़ताल को सात दिन हो गए हैं। विपक्षी दलों ने बस हड़ताल का कोई समाधान नहीं निकलने के लिए प्रदेश की भाजपा शिवसेना गठबंधन सरकार को दोषी ठहराया है। उधर, स्थानीय निकाय द्वारा परिचालित इस परिवहन सेवा के एक अधिकारी ने उम्मीद जताई...

मुंबई : महानगर मुंबई में बसों की हड़ताल को सात दिन हो गए हैं। विपक्षी दलों ने बस हड़ताल का कोई समाधान नहीं निकलने के लिए प्रदेश की भाजपा शिवसेना गठबंधन सरकार को दोषी ठहराया है। उधर, स्थानीय निकाय द्वारा परिचालित इस परिवहन सेवा के एक अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि आज दिन में इस मामलें में उच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई में इसका कोई न कोई हल निकलेगा।

PunjabKesariबृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (बेस्ट) के 32,000 कर्मचारी पिछले मंगलवार से हड़ताल पर हैं और इसके बेड़े में शामिल 3,200 बसें सड़कों से नदारद हैं। हड़ताली कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि बेस्ट का बजट बृहन्मुंबई नगर निगम के बजट के साथ मिलाया जाए और उच्चतर भत्ता दिया जाए।इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए बेस्ट यूनियन और महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव की अगुवाई वाली समिति के बीच बातचीत विफल रही थी। 

PunjabKesariराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं आम आदमी पार्टी ने सत्तारूढ़ भाजपा शिवसेना गठबंधन की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इस हड़ताल को एक हफ्ते तक चलने कैसे दिया गया। राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने सोमवार को आरोप लगाया कि बेस्ट की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गई और इसका मकसद शिवसेना नेताओं को फायदा पहुंचाना है।

PunjabKesariदूसरी ओर आम आदमी पार्टी की नेता प्रीती शर्मा मेनन ने हड़ताली कर्मचारियों को अपनी पार्टी का समर्थन जताते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार ‘मजदूर विरोधी’ है। इस बीच बेस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब उन्हें बम्बई उच्च न्यायालय से ही आशा है, जहां सोमवार दोपहर इस मामले की सुनवाई होनी है। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से हमें उम्मीद है कि इसका कोई न कोई हल निकलेगा। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!