उपचुनाव नतीजे: पुडुचेरी में जीते सीएम, MP में BJP जीती

Edited By ,Updated: 22 Nov, 2016 04:38 PM

by elections

देश के सात राज्यों में 4 लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे।

नई दिल्ली: देश के सात राज्यों में 4 लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं।

नतीजों पर एक नजर

लोकसभा सीट पर चुनाव
लखीमपुर (असम)
भाजपा के लखीमपुर संसदीय सीट में प्रधान बरुआ 15 हजार मतों से अधिक से आगे चल रहे हैं तो वहीं बैथालांगसो विधानसभा सीट से मानसिंह रोंगपी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से लगभग पांच हजार मतों से आगे हैं। 

शहडोल (मध्यप्रदेश)
-शहडोल लोकसभा सीट से भी भाजपा उम्मीदवार 10,800 वोटों से आगे हैं। शहडोल लोकसभा सीट से आदिवासी नेता ज्ञान सिंह मैदान में थे।

कूचबिहार तथा तमलुक (पश्चिम बंगाल)
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार दिब्येंदु अधिकारी ने अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी मंदिरा पांडा (माकपा) को 4.97 लाख वोटों से हराकर तमलुक लोकसभा सीट जीत ली।

विधानसभा सीट

नेल्लीतोपे (पुडुचेरी)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पुड़ुचेरी के मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी ने अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार आेम शक्ति सेगर को 11,144 मतों के अंतर से हराकर नेल्लिथोपे विधानसभा उपचुनाव में आज जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 26,564 मतों में से 18,709 मत हासिल किए जबकि सेगर को 7565 मत मिले।

बारजाला और खोवई (त्रिपुरा)
त्रिपुरा में सत्तारूढ़ माकपा ने आज विधानसभा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। बरजाला (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) और खोवई सीट पर कांग्रेस और तृणमूल के उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा।

बरजाला सीट-माकपा के उम्मीदवार झुमू सरकार ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शिष्टमोहन दास को बरजाला सीट पर 3,374 मतों के अंतर से हराया। माकपा को 15,769 मत मिले जबकि भाजपा को कुल 12,395 मत हासिल हुए।

खोवई निर्वाचन क्षेत्र- कांग्रेस को 804 मत मिले जबकि तृणमूल को 5,629 मत मिले हैं। खोवई निर्वाचन क्षेत्र में माकपा के उम्मीदवार बिस्वजीत दत्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी तृणमूल के मनोज दास को 16,047 मतों के अंतर से हराया। माकपा को 24,810 मत, जबकि तृणमूल को 8,763 मत मिले

तमिलनाडु
-तंजावुर सीट से AIADMK के रंगासामी ने जीत दर्ज कर ली है।
-विधानसभा सीटों तिरुप्पराकुंद्रम और अर्वाकुरुचि में AIADMK आगे चल रही है।

अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश के एंजाओ जिले में 45-हेयुलियांग (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)की उमेमीदवार दसांगलु पुल ने आज जीत दर्ज की। भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ी पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी पुल ने निर्दलीय उम्मीदवार योम्पी करी को 942 मतों से पराजित किया। 45-हेयुलियांग सीट गत नौ अगस्त को कलिखो पुल के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुई थी। पुल कांग्रेस के टिकट पर हेयुलियांग विधानसभा सीट से वर्ष 1995 से लगातार पांच बार चुने गए थे।

नेपानगर विधानसभा सीट (मध्यप्रदेश)
मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की उम्मीदवार मंजू दादू ने नेपानगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज की है। मंजू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अंतर सिंह बर्दे को इस सीट पर 42,198 मतों के अंतर से हराया। मंजू को 99,626 मत मिले, जबकि बर्दे को कुल 57,428 मत हासिल हुए।

पश्चिम बंगाल
मोंटेश्वर विधानसभा सीट पर टीएमसी की जीत जबरदस्त जीत। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सैकत पांजा ने CPI(M) के मोहम्मद ओस्मान गनी सरकार को 1,27,127  मतों से हराया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!