कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ यहां इंडिया गेट पर विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं और उन्होंने सरकार पर ‘गरीब विरोधी'' होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति अपनी नागरिक
नई दिल्लीः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ यहां इंडिया गेट पर विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं और उन्होंने सरकार पर ‘गरीब विरोधी' होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति अपनी नागरिकता साबित करने के लिए उसी तरह लाइन में खड़ा हो, जिस तरह वह नोटबंदी के बाद खड़ा हुआ था। बड़ी संख्या में लोग नए नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के खिलाफ अपना असंतोष प्रकट करने के लिए यहां इंडिया गेट पर पहुंचे थे।

‘आजादी', ‘नो एनआरसी', ‘नो सीएए' के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नया कानून वापस लिया जाए। राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कई प्रदर्शन हुए हैं।

मलेशिया के पीएम ने सीएए पर जताई आपत्ति, भारत ने कहा आंतरिक मामलों में न दे दखल
NEXT STORY