महिला वकील के सामने कैब ड्राइवर ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Yaspal,Updated: 14 Feb, 2020 06:04 PM

cab driver committed indecent act in front of female lawyer police arrested

एक महिला अधिवक्ता के सामने अश्लील इशारे करने के आरोप में 38 वर्षीय एक कैब चालक को यहां शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निलोठी निवासी सतीश शर्मा के रूप में की

नई दिल्लीः एक महिला अधिवक्ता के सामने अश्लील इशारे करने के आरोप में 38 वर्षीय एक कैब चालक को यहां शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निलोठी निवासी सतीश शर्मा के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि महिला अधिवक्ता ने गुरुग्राम से दिल्ली हाईकोर्ट जाने के लिए कैब ली और जैसे ही वह उसमें सवार हुईं कैब चालक ने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

इस पर अधिवक्ता ने पुलिस को कॉल की और लिखित शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 509 के तहत तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!