6 महीने बाद कर्नाटक सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार, आठ मंत्रियों ने ली शपथ

Edited By Yaspal,Updated: 22 Dec, 2018 06:53 PM

cabinet expands 6 months later eight ministers swear by oath

कर्नाटक की छह महीने पुरानी गठबंधन सरकार का शनिवार शाम लंबी प्रतीक्षा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में विस्तार हुआ। राज्यपाल वजुभाई वाला शाम 5:20 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने...

नेशनल डेस्कः कर्नाटक की छह महीने पुरानी गठबंधन सरकार का शनिवार शाम लंबी प्रतीक्षा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में विस्तार हुआ। राज्यपाल वजुभाई वाला शाम 5:20 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल से मुलाकात की और उनसे कैबिनेट विस्तार की मंजूरी मांगी।

कर्नाटक में आज आठ नए मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें सतीश जारकिहोली, एम बी पाटिल, सी एस शिवल्ली, एम टी बी नागराज, ई तुकाराम, पी टी परमेश्वर नाइक, रहीम खान और आर बी थिम्मारपुर को मंत्री बनाया गया। आठ में सात मंत्री उत्तर कर्नाटक के हैं।


इससे पहले राहुल ने शुक्रवार रात पार्टी के कर्नाटक प्रभारी सचिव के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव और उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर राव के साथ बैठक के बाद इन नामों को मंजूरी दी थी। मई में दोनों दलों के बीच सत्ता की साझेदारी के लिये हुए समझौते के मुताबिक कांग्रेस के हिस्से में छह और जद (एस) के हिस्से से दो मंत्री पद बचे हैं। यह दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार है।

गौरतलब है कि कैबिनेट विस्तार को कई बार टाला गया था, क्योंकि कई इच्छुक, खासतौर पर, कांग्रेस से मंत्री बनने के इच्छुक नेताओं ने खुले तौर पर अपनी नाखुशी जाहिर की थी। कांग्रेस नेता लगातार कह रहे थे कि कैबिनेट का विस्तार तय समय यानी 22 दिसंबर को ही होगा, लेकिन पार्टी विधायकों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव तक इसके होने पर संशय था।  इसके लिए कुछ ‘शून्य मास’ का हवाला दिया जिसे अशुभ समझा जाता है।     

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!