Edited By prachi upadhyay,Updated: 30 Aug, 2019 05:11 PM
एक तरफ जहां भारत पाकिस्तान के बीच सरहदों को लेकर तनातनी जारी है। तो वहीं यहां से मीलों दूर अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में बियांका और सायमा ने इस दुश्मनी को दरकिनारे करते हुए हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें...
नेशनल डेस्क: एक तरफ जहां भारत पाकिस्तान के बीच सरहदों को लेकर तनातनी जारी है। तो वहीं यहां से मीलों दूर अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में बियांका और सायमा ने इस दुश्मनी को दरकिनारे करते हुए हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बियांका मयली एक कोलंबियाई-भारतीय ईसाई हैं और सायमा पाकिस्तानी मूल की मुस्लिम है। दोनों की मुलाकात अमेरिका में एक इवेंट के दौरान हुई थी। जहां दोनों को एक दूसरे को प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
दोनों की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में दोनों धूमधाम से शादी रचाई। सोशल मीडिया में नजर आ रही तस्वीरों में बियांका गोल्ड और आइवरी के काम वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही है। इसके साथ उन्होने मोती और सोने के गहनों के साथ अपना ट्रेडिशनल लुक कम्पील्ट किया है। वहीं सायमा गोल्डन कढ़ाई वाली काले रंग की शेरवानी पहनी हुई नजर आ रही हैं। शेरवानी के साथ उन्होंने कीमती स्टोन्स और मोती की माला और गोल्ड एविएटर ग्लासिस भी पहने हुए है।
अपने इंस्टाग्राम पर बियांका ने शादी की कई तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें वो सायमा अपने परिवार के साथ खूब एंजाय करती हुई नजर आ रही हैं। बियांका ने इन तस्वीरों पर अलग-अलग कैपशन भी दिए हैं।