कॉल सेंटर घोटाले का मास्टरमाइंड अरेस्ट, विराट से ऑडी खरीद गर्लफ्रेंड को की थी गिफ्ट

Edited By ,Updated: 09 Apr, 2017 01:26 PM

call center scam mastermind arrest

कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी अधिकारी बनकर अमेरिकियों से 30 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी के मामले के कथित साजिशकर्ता सागर ठक्कर उर्फ ‘शैगी’ को गिरफ्तार कर लिया गया।

ठाणे: कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी अधिकारी बनकर अमेरिकियों से 30 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी के मामले के कथित साजिशकर्ता सागर ठक्कर उर्फ ‘शैगी’ को गिरफ्तार कर लिया गया। ठाणे के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बताया कि ठक्कर को शुक्रवार रात दुबई से लौटते ही मुंबई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने ठक्कर को 13 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस द्वारा रेड कार्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद दुबई में रह रहे ठक्कर ने भारत लौटने का फैसला किया।

अदालत में पेश किए जाने से पहले ठक्कर से संक्षिप्त पूछताछ करने वाले आयुक्त ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसे कंप्यूटर और संबद्ध तकनीक के साथ-साथ भारतीय और अमेरिकी कानूनी व्यवस्था की भी अच्छी जानकारी है। घोटाले के पर्दाफाश के समय से ही सागर फरार था। पुलिस के मुताबिक ठाणे में करीब आधा दर्जन कॉल सेंटरों के जरिए यह घोटाला वर्ष 2013 से चल रहा था। इसमें अमेरिका के कम से कम 15,000 करदाताओं को निशाना बनाया गया था। पुलिस के पिछले साल ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित कॉल सेंटरों पर छापा मारने के बाद इस घोटाले का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस दल ने गिरोह में शामिल अहमदाबाद स्थित पांच कॉल सेंटरों पर भी छापा मार कर उन्हें बंद कर दिया था।

प्रेमिका के लिए खरीदी थी विराट की ऑडी
फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड सागर ने क्रिकेटर विराट कोहली से उनकी 2.3 करोड़ की ऑडी कार 60 लाख रुपए में खरीदी थी। ये कार सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दी थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!