कोहरे की चादर से लिपटी राजधानी, हवा में कम हुआ जहर

Edited By vasudha,Updated: 30 Nov, 2019 03:37 PM

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कोहरे की चादर छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कोहरे की चादर छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। 

PunjabKesari

विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। निजी क्षेत्र की मौसम एजेंसी ‘स्काईमेट' के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने ट्वीट किया कि पालम में कोहरा इतना गहरा था कि सुबह दृश्यता शून्य थी। 

PunjabKesari

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) 157 रहा। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों में बारिश और हवा की अनुकूल गति के कारण हवा की गुणवत्ता लगभग दो महीने में पहली बार शुक्रवार को "संतोषजनक" स्तर पर रही।

PunjabKesari
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!