CAA विरोधी प्रदर्शन : मालवीय नगर में पुलिस पर हमला करने पर कई लोगों पर मामला दर्ज

Edited By Pardeep,Updated: 01 Feb, 2020 12:22 AM

case filed against several people for attacking police in malviya nagar

दिल्ली के मालवीय नगर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए नगर निगम के पार्क में जमा हुए कई लोगों के खिलाफ पुलिस को ड्यूटी करने से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लोग संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन...

नई दिल्लीः दिल्ली के मालवीय नगर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए नगर निगम के पार्क में जमा हुए कई लोगों के खिलाफ पुलिस को ड्यूटी करने से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लोग संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुधवार को पार्क में जमा हो गए थे और वहां पर तंबू लगा लिए थे। अधिकारियों ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें समझाया कि सार्वजनिक पार्क के किसी हिस्से पर अतिक्रमण नहीं करें, लेकिन उन्होंने पुलिस कर्मियों पर कथित रूप से हमला कर दिया, उनकी वर्दी फाड़ दी।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने कहा, “ हमने लोक सेवकों को अपने दायित्वों के निर्वहन से रोकने के लिए एक मामला दर्ज किया है।” उन्होंने कहा कि वे स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो से आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया में है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ महिलाओं ने ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिसवाले के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!