Edited By Yaspal,Updated: 23 Dec, 2018 10:43 PM
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 15 फरवरी से 12वीं और 21 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। इस बार परीक्षा परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 2019...
एजूकेशन डेस्कः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 15 फरवरी से 12वीं और 21 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। इस बार परीक्षा परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 2019 में होने वाले आम चुनाव के कारण परीक्षाएं जल्द कराई जा रही हैं। इससे विद्यार्थियों में दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई हैं।
शैक्षणिक सत्र 2018 की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं में कुल 16 लाख 24 हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। वहीं 12वीं में 11 लाख 85 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जहां 2018 में 12वीं का रिजल्ट 26 मई को घोषित हुआ था। वहीं 10वीं का रिजल्ट 29 मई को आया था। उम्मीद की जा रही है कि 2019 की बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं दोनों में ही 2018 शैक्षिक सत्र से अधिक छात्र परीक्षा दे सकते हैं।
- परीक्षा का समयः सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे
- छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे तक पहुंचना होगा।
10वीं मुख्य परीक्षाओं की तारीखः
- 7 मार्च - गणित
- 13 मार्च - विज्ञान
- 16 मार्च - संस्कृति
- 19 मार्च - हिंदी कोर्स -ए व हिंदी कोर्स- बी
- 23 मार्च - इंगलिश कम्युनिकेटिव - इंगलिश लैंग्वेज एंड लिट्रेचर
- 25 मार्च - होम साइंस
- 27 मार्च - सोशल साइंस
12वीं की मुख्य परीक्षाओं की तारीखः
- 2 मार्च - इंग्लिश इलेक्टिव इंग्लिश कोर
- 5 मार्च - फिजिक्स
- 6 मार्च - अकाउंट्स
- 7 मार्च - जियोग्रॉफी बॉयोटेक्नोलॉजी
- 9 मार्च - हिंदी इलेक्टिव हिंदी कोर
- 11 मार्च - समाजशास्त्र
- 12 मार्च - केमिस्ट्री
- 14 मार्च - बिजनेस स्टडीज
- 15 मार्च - बॉयोलॉजी
- 18 मार्च - गणित
- 19 मार्च - पॉलिटिकल साइंस
- 23 मार्च - संस्कृत इलेक्टिव संस्कृत कोर
- 25 मार्च - हिस्ट्री
- 26 मार्च - उर्दू इलेक्टिव उर्दू कोर
- 27 मार्च - इकोनॉमिक्स
- 28 मार्च - इनफर्मेटिक प्रेक्टिस कंप्यूटर साइंस
- 29 मार्च - साइकोलॉजी
- 30 मार्च - फिजिकल एजुकेशन
- 1 अप्रैल - होम साइंस
- 2 अप्रैल - फिलॉसफी