Edited By ,Updated: 14 Nov, 2016 03:35 PM
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफाय का उल्लंघन करते हुए प्लांवाला, राजोरी और पुंछ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी है।
जम्मू: पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफाय का उल्लंघन करते हुए प्लांवाला, राजोरी और पुंछ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान 120 एमएम के मोर्टार गोले दाग रहा है। पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। कुछ दिनों से पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद कर दी थी लेकिन आज फिर से पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी है। भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पांच सौ और एक हजार के कंरसी नोट बंद करने के बाद पहली बार पाकिस्तान ने गोलीबारी की है।