Edited By Monika Jamwal,Updated: 07 Aug, 2020 02:18 PM
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में शुक्रवार को गोलीबारी की और गोले दागे, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में शुक्रवार को गोलीबारी की और गोले दागे, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में तीन सिविल नागरिक घाल हो गये है। उन्हें पुंछ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी बल ने लगातार चौथे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। प्रवक्ता ने कहा,"पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब साढ़े छह बजे पुंछ जिले के बालाकोटे में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दाग संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।"
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने पिछले तीन दिनों में कस्बा, कृष्णाघाटी, बालाकोटे, मनकोट, मेंढर, किरनी, पुंछ जिले के सेक्टरों और राजौरी जिले में सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की है।