Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 Aug, 2020 01:49 PM
पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी और मोर्टार के गोले दागे।
जम्मू :पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी और मोर्टार के गोले दागे। सुरक्षा बलों ने इसका करारा जवाब दिया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता ने कहा,"आज शाम में करीब सात बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों के साथ मोर्टार से अकारण गोलाबारी करते हुए युद्धविराम का उल्लंघन किया।" उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।