भाजपा की बढ़त से वर्करों में खुशी, पार्टी मुख्यालय में जश्र का माहौल

Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 May, 2019 12:33 PM

celebrations in bjp office

मतदान की गणना चल रही है। भारतीय जनता पार्टी जम्मू की दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुये है।

जम्मू : मतदान की गणना चल रही है। भारतीय जनता पार्टी जम्मू की दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुये है। संभावित जीत की खबरें आते ही भाजपा मुख्यालय में जश्र का माहौल शुरू हो गया है। कार्यकर्ता पार्टी आफिस पहुंचकर जीत की खुशी मनाने की तैयारियों में जुट गये हैं। पार्टी प्रधान रविन्द्र रैना भी इस मौके पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने बीच सडक़ में नाचकर अपनी खुशी प्रकट की।


बात जश्न की करें तो सूत्रों के अनुसार भाजपा को अपनी जीत का इतना भरोसा है कि उसने बैंड की बुंकिंग कर रखी है। मिठाईयों का आर्डर दिया जा चुका है और पटाखे भी खरीदे गये हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि गेंदे के फूलों का आर्डर भी दिया गया है। पार्टी मुख्यालय में पटाखे फोड़े जा रहे हैं और एक दूसरे को बधाईयां दी जा रही हैं। आपको बता दें कि जम्मू-पुंछ सीट और उधमपुर-डोडा सीट पर भाजपा फिलहाल जीत की कगार पर है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!